फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम समाज व तालाब की भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव मीरपुर साकीपुर में ग्राम समाज, तालाब और श्मशान घाट की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कमिश्नर, डीएम समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब पांच दशक पहले गांव की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि सरकारी अभिलेखों में तालाब, ग्राम समाज, श्मशान और दसवां घाट के रूप में दर्ज थी। उनका कहना है कि बाद में कुछ लोगों ने राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी और फर्जी नामांतरण कराकर पहले सरकारी भूमि पर कब्जा किया, फिर वहां एक धर्मस्थल का निर्माण कराया। इसके बाद मकान और दुकानें भी बना ली गईं।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने समय-समय पर इस कब्जे का विरोध किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों को कथित रूप से डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष शर्मा ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि श्मशान घाट की भूमि तक पर कब्जा होने से अंतिम संस्कार करने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें