फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पीएम आवास में भ्रष्टाचार का आरोप, नाराज लोगों ने रोकी राज्यमंत्री की गाड़ी, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Fri, 07 Oct 2022 08:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

बरेली सराय में महिलाओं ने राज्यमंत्री को बताया कि बिचौलिये 40-40 हजार रुपये ले गए लेकिन योजना का लाभ अब तक नहीं मिला। राज्यमंत्री ने इस पर डीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री की गाड़ी रोकता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपने आए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार को शुक्रवार की दोपहर संभल में लोगों का रोष देखना पड़ा। लोगों ने योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंत्री की गाड़ी के आगे खड़े होकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन


बरेली सराय में महिलाओं ने राज्यमंत्री को बताया कि बिचौलिये 40-40 हजार रुपये भी ले गए, लेकिन  योजना का लाभ अब तक नहीं मिला। राज्यमंत्री ने इस पर डीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाद में राज्यमंत्री ने हल्लूसराय पहुंचकर पांच लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी। यहां भी राज्यमंत्री को पासी समाज के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। उनकी मांग थी कि पासी समाज के जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाएं।
 
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार शुक्रवार को  संभल के निरीक्षण भवन पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भाजपा नेताओं और डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद राज्यमंत्री मोहल्ला बरेली सराय के लिए निकले। संभल-बहजोई मार्ग पर जनता पेट्रोल पंप के पास राज्यमंत्री गाड़ी से उतर गए और फिर पैदल चलकर बरेली सराय पहुंचे। वहां महिलाओं की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


महिलाओं ने राज्यमंत्री को आवास योजना में रिश्वतखोरी से अवगत कराया। कहा कि 40-40 हजार रुपये लिए गए पर कॉलोनी फिर भी न मिली। राज्यमंत्री ने डीएम को इस मामले में जांच के आदेश दिए। हल्लूसराय में राज्यमंत्री जाने के लिए निकले तो पासी समाज के लोग गाड़ी के आगे खड़े हो गए। सुनील राजपूत ने कहा कि बड़ी संख्या में पासी समाज के लोग रहते हैं लेकिन इनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें