गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के बिचपुरी सैलाब गांव में एक व्यक्ति ने अपनी एक बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित जुगेंद्र ने बताया कि गांव के समीप उसकी एक बीघा जमीन है। गांव निवासी व्यक्ति अपने साथियों के साथ उस पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। यह मामला पिछले एक साल से न्यायालय में विचाराधीन है।
उसने बताया कि 28 अक्तूबर को राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद