फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तहसीलदार न्यायालय में शोषण का आरोप, कार्रवाई की मांग

Fri, 27 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक की। आरोप लगाया कि तहसीलदार न्यायालय में वाद पत्रावलियों में नियमों का पालन न करने और शोषण किया जा रहा है। राजस्व परिषद की गाइडलाइन का भी उल्लंघन हो रहा है। जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद की स्पष्ट गाइडलाइन है कि नामांतरण की गैर विवादित पत्रावलियों को अदम पैरवी व साक्ष्य के अभाव में निरस्त नहीं किया जाएगा, लेकिन यहां निरस्त किया जा रहा है। न्यायिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। समय से विरासत दर्ज नहीं की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य और समस्याएं हैं। जिससे वादकारियों के हितों पर प्रभाव पड़ रहा है।
बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में 27 और 28 जून को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर मांग की जाएगी कि समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई हो इस दौरान देवेंद्र पाल, शरद भारद्वाज, वसी हसन, विजय गुप्ता, फजल हक, मोहम्मद जावेद, गुरुदत्त गुप्ता, सुभाष त्यागी, शहरोज परवेज, अफजाल अहमद, राजीव भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें