फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, अलीगढ़ रूट की सभी ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी

Wed, 12 Jul 2023 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सैकड़ों यात्रियों को बहजोई रेलवे स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के टिकट के रुपए वापस किए गए। लोगों ने सड़क यातायात के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपना सफर पूरा किया है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ रूट की सभी ट्रेनें रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से चलकर अलीगढ़ जाने वाली रेल मार्ग पर स्थित राजघाट पुल पर गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इसी दौरान बरेली से चलकर चंदौसी व बहजोई होते हुए अलीगढ़ जाने वाली टू एबी ट्रेन बहजोई से आगे अलीगढ़ के लिए रद्द कर दी गई। इससे सैकड़ों यात्रियों को बहजोई रेलवे स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के टिकट के रुपए वापस किए गए। लोगों ने सड़क यातायात के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपना सफर पूरा किया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ी हैं। मंगलवार को पूरी तरह संचालन बंद रहने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्री ज्यादा परेशान रहे। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर भी घोषणा की गई कि अलीगढ़ की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जो यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। वह अपने अपने घरों के लिए लौट जाएं। इसके बाद यात्री स्टेशन से चले गए। रेलवे प्रशासन संचालन को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार करने में लग गया है क्योंकि गंगा जल स्तर लगातार बढ़ने की आशंका है। क्योंकि पहाड़ों में बारिश लगातार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें