फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए करें जागरूक सभी व्यापारी- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों व व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों से कोविड-19 के नए वेरिएंट बीएफ-7 के बारे में लोगों को जागरूकता व सतर्कता बरतने के लिए बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि कोविड-19 का नया सब वेरिएंट बीएफ-7 विश्व में बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार सतर्कता से कार्य कर रही हैं। जिले में भी कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जिले में अधिकांश लोगों को कोविड-19 की पहली व दूसरी डोज लग चुकी है। प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज हैं और प्रशासन भी सतर्कता बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि बाजारों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करवाना शुरू कर दें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें। कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 से जुड़े लक्षण दिखाई दें तो पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में अपना टेस्ट करा सकता है। स्कूलों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन शुरू किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 को लेकर तैयारी के बारे में पूछा। उन्होंने हेल्पडेस्क, ऑक्सीजन प्लांट आदि के विषय में बताया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक की जाए। अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य देश या राज्य से आ रहा है और उसमें कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वह टेस्ट करा लें। व्यापारियों से कहा कि कोरोना जागरूकता से संबंधित फलैक्सी बैनर भी लगवा लें। नगर पालिका व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारियों से डेंगू के संबंध में कहा कि जहां केस मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें