फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एमबीबीएस में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया की काउंसलिंग 14 और स्टेट काउंसलिंग 20 से

Sun, 11 Aug 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया काउंसिलिंग 14 और स्टेट काउंसिलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। नीट यूजी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेज को 50 सीट पर प्रवेश की अनुमति दी है।
विज्ञापन




संभल के चंदौसी मार्ग पर स्थित गांव भवानीपुर में सिद्धी विनायक संस्था की ओर से पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। इस वर्ष 50 सीटों पर एमबीबीएस के प्रवेश होंगे। डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि सभी विभाग के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती कॉलेज में हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू हो रही है। स्टेट काउंसलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। बताया कि अभ्यर्थी https://ssvmc.com/ पर पंजीकरण कर रहे हैं। पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को ही काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। कॉलेज की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें