फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा नमाज को लेकर बरती चौकसी

विज्ञापन
संभल के चंदौसी मार्ग पर फोर्स के साथ पैदल मार्च करते आईजी रमित शर्मा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर में जुमा नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासन की कड़ी चौकसी रही। आईजी रमित शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बल चप्पे चप्पे पर तैनात रहे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ ने नमाजियों से संवाद किया। दरअसल 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद से लगातार नगर में पुलिस और प्रशासन चौकसी बरत रहा है। हाल ही में दिल्ली और अलीगढ़ के बवाल के बाद से फोर्स बढ़ा दी गई है। आईजी रमित शर्मा ने तीन दिनों से संभल में डेरा डाल रखा है।
कई थानों की फोर्स, पीएसी और अर्धसैनिक बलों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार नमाज के दौरान चौकसी ज्यादा बढ़ी दिखाई दी। आला अधिकारियों ने भ्रमण कर नगर का जायजा लिया। जिम्मेदार लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। जिससे नगर का माहौल खराब नहीं हो सके। जामा मस्जिद पर नमाजियों से अधिकारियों ने संवाद किया है। सभी जिम्मेदार लोगों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें