फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील संभल में बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
सतर्कता- संभल के हुसैनी रोड पर जहां महिलाओं का धरना चल रहा है, उसी रोड पर है यह है पुलिस और प्रसासन क - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। दिल्ली में बवाल बढ़ने पर संभल में जगह-जगह दंगा नियंत्रण की तैयारी के साथ पुलिस बल मुस्तैद दिख रहा है। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने मंगलवार को ही संभल में डेरा डाल दिया था। अब बुधवार को कमिश्नर भी पहुंच गए। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। संवेदनशील संभल में जगह-जगह पुलिस बल लगाया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के एहतियाती उपायों के संबंध में आईजी और आयुक्त ने निरीक्षण भवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के संग बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संभल सर्किल के पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शासन की नजर में संभल अपने अतीत को लेकर संवेदनशील है। संभल में 24 जनवरी से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महिलाओं का धरना चल रहा है। पुलिस के आग्रह के बाद भी महिलाओं का धरना खत्म नहीं हो सका है। पुलिस जहां धरना खत्म कराने के लिए एहतियाती कार्रवाई कर रही है। वहीं आसपास चौकसी भी बनाए हुए है। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण के उपायों का एहतियाती तौर पर परीक्षण भी किया गया है।
इसी क्रम में संभल में मंगलवार की शाम से आईजी रमित शर्मा पहुंच गए थे लेकिन बुधवार दोपहर बाद आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह आ गए। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के साथ बैठक की। बैठक में संभल, हयातनगर, असमोली, धनारी, रजपुरा के थाना प्रभारी शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ और एसडीएम राजेश कुमार ने भाग लिया। कानून व्यवस्था को हर हालत में कैसे बनाए रखा जाए। इसी पर मंथन हुआ। अधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें