फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजो गम के साथ निकाला गया अलम का जुलूस, या हुसैन की सदाएं होती रहीं बुलंद

विज्ञापन
Alam's procession was taken out with Ranjo Gum, or Hussain's perpetually elevated - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
जिलेभर में शनिवार को मुहर्रम की सातवीं तारीख पर अलम के जुलूस निकाले गए। जुलूसों में काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

या हुसैन या अली की सदाएं बुलंद कर शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। अलम-ए-मुबारक के जुलूस का सिलसिला रंजो गम के साथ शुरू हुआ। रफीक राही व मौहम्मद वसीम की देखरेख में मोहल्ला एजेंटी तिराहे से अलम का जुलूस प्रारंभ होकर बाल विद्या मंदिर, अस्पताल चौराहा, गड्डा मार्केट, सब्जी मंडी, पोस्ट आफिस रोड, मोहल्ला कोटगर्वी, रेतिला ढाल, महमूद खां सराय, नखासा तिराहा, अंजुमन तिराहा, न्यारी वाली मस्जिद, दीपा सराय चौक होते हुए तीमरदास सराय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस जुलूस में बेगम सराय, मियां सराय, हातिम सराय के ताजिए भी शामिल हुए। शहर के विभिन्न चौराहों पर शर्बत और तबर्रुक तकसीम किए गए। जुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। अलम जुलूस में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। दीपा सराय चौक पर सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, उनके पोते कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने भी भागीदारी की। वहीं दूसरी ओर आर्य समाज मार्ग पर संभल विधानसभा क्षेत्र के विधायक इकबाल महमूूद की भागीदारी रही।
डीएम और एसपी ने अलम जुलूस के दौरान पल-पल की ली जानकारी
संभल। अलम जुलूस की निगरानी के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र संभल पहुंचे तो उन्होंने अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से अलम का जुलूस संपन्न कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ जितेंद्र सिंह पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। जाम की स्थिति से बचने के लिए कई जगह शहर में रूट डायवर्जन किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें