फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अकरौली हॉटस्पॉट घोषित, सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर/जुनावई। तहसील क्षेत्र के गांव अकरौली में दो भाइयों केे कोरोना संक्रमित मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। साथ ही बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की देरशाम आई रिपोर्ट में दिल्ली से आए गांव अकरौली के दो भाई संक्रमित हैं। शुक्रवार को सुबह ही प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई तथा सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। गांव पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ चंदौसी अशोक कुमार ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने व घरों में रहने की अपील की। उनके घर को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। सीएचसी नरौली के डॉ. अरशद अली ने गांव पहुंचकर संक्रमित युवकों के परिवार के तीन सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।, डॉ. अरशद अली ने बताया कि नरौली के मोहल्ला पंजाबी कुआं में मुम्बई से आए दो युवक व मोहल्ला मुल्लाना में दिल्ली से आए दो युवकों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। ,
जुनावई क्षेत्र के गांव काशीपुर में कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गांव में 12 टीमे लगाए गई। टीमों ने 694 घरों के 4622 लोगों का परीक्षण किया। टीमों को गांव में 19 लोग बाहर से आने वाले भी मिले हैं। प्रशासन ने गांव को हॉट स्पॉट बनाते हुए सभी रास्तों को बंद कर कर दिया है। रास्ते बंद करने के बाद पुलिस का सख्त पहरा बिठा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें