फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से दोस्ती के बाद घबराई भाजपा और मोदी

Sun, 12 Feb 2017 01:57 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चंदौसी के एसएम कालेज में चुनावी सभा को संबोधित करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए विरोधियोें पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री को सीधे जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राहुल-अखिलेश की दोस्ती से डर गए हैं। उनके उल्टे सीधे बयान उनकी बेचैनी को बयान कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर 3.40 बजे चंदौसी एसएम कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां भारी संख्या में कांग्रेस और सपा के समर्थक रैली स्थल पर जुटे रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने काम किया है। अब मिलकर काम करेंगे।

भाजपा को हटाने के लिए सपा से गठबंधन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी के जरिए देश के सबसे अमीर 50 परिवारों को फायदा पहुंचाया है। पहले इन अमीर परिवारों का 1.40 लाख करोड़ रुपये माफ कर चुके हैं, अब अगले छह महीने में छह लाख करोड़ माफ करने वाले हैं। नोटबंदी के जरिए आम आदमी का पैसा बैंक में जमा कराया। धनराशि एकत्र कर अमीरों को फायदा पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। हर जिले में हर वर्ग के युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर बनाए जाएंगे। नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। हमें झूठ बोलने की आदत नहीं है। भीड़ के जोश से अव्यवस्थाएं हावी नजर आईं।  सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दी गईं। बेरीकेडिंग भी टूट गई। पुलिस ने बमुश्किल जनता को संभाला। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य जावेद अली, प्रत्याशी विमलेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें