फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहले दो पुनर्मतगणना के बाद सात वोटों से जीतीं बमनपुरी की प्रधान

विज्ञापन
गुन्नौर। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बमनपुरी प्रधान पद पुनर्मतगणना के बाद पुन: जीतीं कमलेश। स
विज्ञापन
गुन्नौर। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बमनपुरी प्रधान पद के लिए वर्ष 2021 में हुए चुनाव को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार पुनर्मतगणना के बाद समाप्त हो गया है। 2021 में दो वाेटों से जीतने वाली प्रधान कमलेश को शुक्रवार को हुई पुनर्मगणना के बाद सात वोट अधिक मिले। गांव के ही नेमसिंह की ओर से पिछली मतगणना पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुनर्मतगणना कराने का निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी सहायक विकास अधिकारी कमल सिंह मतपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पहुंचे। दोनों पक्षों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच मतपेटियां खोली गईं और पुनर्मतगणना की गई। पुनर्मतगणना में याची नेमसिंह को कुल 307 वोट मिले थे, जबकि वर्तमान प्रधान कमलेश पत्नी अजयपाल को 314 वोट मिले। इस प्रकार कमलेश को सात वोटों की बढ़त के साथ पुनः विजयी घोषित किया गया। वर्ष 2021 के चुनाव के बाद हुई मतगणना में कमलेश मात्र दो वोटों से विजयी हुई थीं। पुनर्मतगणना के बाद उनकी जीत का अंतर बढ़ गया है। न्यायालय ने मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने पर पत्रावली को अंतिम आदेश के बाद दाखिल दफ्तर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें