फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टक्कर के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आया मासूम, गई जान

विज्ञापन
विनय फाइल फोटो। - फोटो : विनय फाइल फोटो।
विज्ञापन
बबराला। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मंडी समिति के सामने गांव ब्यौरा निवासी राजू के बेटे विनय (5) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह अपने चाचा-चाची के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उसी समय ट्रक की टक्कर लगने के बाद वह ट्रक के पहिये के नीचे कुचल गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी रसीराम मंगलवार को अपने छोटे भाई लवेंद्र की पत्नी मीरा को उसके मायके गुन्नौर के गांव गढि़या से लेकर बाइक से लौट रहा था। उनके साथ बड़े भाई राजू का बेटा विनय भी था। बबराला मंडी समिति के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर मासूम विनय ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। कुचलकर उसकी मौत हो गई, जबकि मीरा और रसीराम घायल हो गए। इन्हें गुन्नौर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक ने रसीराम को रेफर कर दिया। वहीं हादसे का आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया। परिजनों के अनुसार विनय दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

-
खुरच कर छुड़ाया बालक का शव
बबराला में हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही रसीराम और मीरा बाइक समेत सड़क की साइड में जा गिरे, लेकिन विनय बाइक से उछल कर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। कुचलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को खरोंच कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसने भी ये स्थिति देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें