फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसडीएम के आश्वासन के बाद निवर्तमान सभासदों का 20वें दिन धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। निवर्तमान सभासदों द्वारा दिया जा रहा धरना 20वें दिन उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त हो चुका है। उपजिलाधिकारी ने जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मालूम हो कि नगर पालिका परिसर में नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ निवर्तमान सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरना दिया था और कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लगातार 20 दिन तक वह धरने पर बैठे रहे। बुधवार को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी और अधिशासी अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और निवर्तमान सभासदों से वार्ता की। साथ ही निवर्तमान सभासदों को आश्वासन दिया कि अपर आयुक्त मंडल ने टीम गठित की है। जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद नितर्वमान सभासदों ने 20वें दिन धरना समाप्त कर दिया। इसमें शौकीन, सरताज, वसीम, आरेफीन, जुनैद, साबिर, राजेंद्र, अनीस, अनवर, गुलजार, रईस, जुल्फिकार, नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें