फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अतिक्रमण हटाकर भूले संवारना, शहर में अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के चंदौसी चौराहे पर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया तो गया लेकिन अब संवारने की प्रक्रिया थमी हुई है या कहें कि अफसर भूल गए। कहीं अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया है तो कहीं मलबा नहीं उठा है। इससे शहर का प्रमुख चौराहा अव्यवस्थित नजर आ रहा है। रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अभी बिजली विभाग ने लाइन और खंभे भी शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण के लिए हाईटेंशन लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जाना है। विभाग के एस्टीमेट के अनुसार करीब 11 लाख रुपये लोकनिर्माण विभाग द्वारा बिजली विभाग को अदा करने हैं। इसके बाद शिफ्ट की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। चंदौसी चौराहे और चौधरी सराय चौराहे को संवारा जाना है। महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित किए जाने के अलावा वर्तमान चौड़ाई से करीब दो मीटर और चौड़ीकरण किया जाना है। चंदौसी चौराहे पर एक महीने पहले पालिका द्वारा 50 से ज्यादा दुकानों और मकानों से अतिक्रमण हटाया गया। यह अतिक्रमण ज्यादातर तो हट गया है, पर कहीं-कहीं अभी लोकनिर्माण विभाग द्वारा लगाए गए निशान के अनुसार नहीं हटा है। मलबा भी सड़क के किनारे पड़ा है जो उठाया नहीं गया। रात के समय रोशनी की व्यवस्था ठप है। सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगाए गए थे, वह भी हटा दिए गए हैं। अव्यवस्थित स्थिति का कारण है कि बिजली विभाग द्वारा लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ शहर संतोष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा एस्टीमेट की धनराशि विभाग के खाते में नहीं भेजी है। इसलिए प्रक्रिया शुरू नहीं की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें