फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद अधूरी सड़क का निर्माण कराया, पुलिया के पुराने स्लैब बदलने भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में कब्रिस्तान पेट्रोल पंप से स्टेशन रोड होते हुए बहजोई तिराहे तक 1200 मीटर सड़क के हॉटमिक्स निर्माण व पुलिया निर्माण का टेंडर दिसंबर 2021 में जारी किया था। पिछले चार माह से अधर में रुकी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन इस मार्ग पर स्थित तीन पुलिया पर ठेकेदार ने पुराने स्लैब ही डाल दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि पालिका अधिकारी भी इस मामले में घुमा फिराकर जवाब दे रहे हैं। दावा है कि पुराने स्लैब मजबूत हैं। इस कारण नहीं बदलवाए गए हैं। ठेकेदार के भुगतान में स्लैब के रुपये कम करने की बात कही जा रही है। मगर पुराने स्लैब पर कभी भी हादसा होने का खतरा बना है।
विज्ञापन

कब्रिस्तान पेट्रोल पंप से बहजोई तिराहे तक 1200 मीटर सड़क में तीन पुलिया हैं। इन पुलिया पर नए स्लैब के स्थान पर पुराने स्लैब ही डलवा दिए गए हैं जबकि मालगोदाम रोड पर 50 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। मालगोदाम रोड पर रेलवे का माल गोदाम है, यहां से सीमेंट, खाद व अन्य सामान का ट्रक में लोड करके ले जाया जाता है। रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन भी इसी मार्ग से होता है जिससे पुलिया के नीचे पड़े पुराने व जर्जर स्लैब से हादसा होने से भारी वाहन गुजरने पर खतरा बना रहेगा। लोगों में पुराने स्लैब डालने से नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।
पुलिया के पुराने स्लैब पर हॉटमिक्स सड़क डाल दी गई है जिससे नगर पालिका की लापरवाही स्पष्ट नजर आई है। इस मार्ग बड़े व भारी वाहन गुजरते हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पंकज मदान, माल गोदाम रोड, चंदौसी
ठेकेदार द्वारा सड़क डालते समय नगर पालिका प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं गया जिससे ठेकेदार ने लीपा-पोती कर सड़क डाल दी। अब खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।
ललित शर्मा, माल गोदाम रोड, चंदौसी
जब 1200 मीटर नई सड़क डाली गई तो पुलिया की स्लैब नई क्यों नहीं बनवाई गई। पुरानी स्लैब को पुन: डालकर ऊपर से हॉटमिक्स सड़क डाल दी गई। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
अरुण कुमार, माल गोदाम रोड, चंदौसी
कब्रिस्तान स्थित पेट्रोल पंप से बहजोई तिराहा से डाली गई सड़क में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है जिससे सड़क कुछ दिन बाद ही उखड़नी शुरू हो जाएगी। बाद में नागरिकों को परेशानी होगी।
हरपाल शर्मा, माल गोदाम रोड, चंदौसी
मालगोदाम मार्ग पर सड़क का हिस्सा व पुलिया का निर्माण पहले ही हो चुका था। अब कुछ अवशेष सड़क बनाई गई है। मैं इसका संज्ञान लूंगा।
विजयपाल सिंह, ईओ चंदौसी
पुराने स्लैब बहुत मोटे और मजबूत थे। इस कारण पुलिया पर पुराने स्लैब ही ठेकेदार से डलवा दिए गए हैं। स्लैब की कीमत को ठेकेदार के भुगतान में से कम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

केके अग्रवाल, जेई निर्माण नगरपालिका चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें