60 फीट ऊंचे ओवरहेड टैंक पर चढ़कर हंगामा किया
मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे युवक 60 फीट ऊंचे ओवरहेड टैंक पर चढ़कर हंगामा करने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो नीचे उतरने के लिए कहा। युवक ने कहा कि वह ओवरहेड टैंक से लटक कर जान देगा। अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है। युवक रस्सी लेकर पहुंचा था। गले में रस्सी डालकर पाइप पकड़कर लटक गया।
बामुश्किल ऊपर खींच बचाई जान
इस दौरान कुछ लोग ओवरहेड टैंक पर चढ़े और हाथ पकड़ लिए जिससे वह छूट न जाए। युवक ने अपने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने बामुश्किल ऊपर खींच लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को सात वर्ष हो चुके हैं। एक बेटी है और पत्नी से आए दिन विवाद रहता है। इससे वह परेशान हो चुका है।
बोला- पत्नी मांग रही डेढ़ लाख रुपये
कहा कि पत्नी तलाक लेने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये मेरे पास है नहीं और मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर एसडीएमए न्यायालय से युवक की जमानत नहीं हो सकी और जेल भेज दिया गया है।