फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति से अनबन के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगरगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में पति से अनबन हो जाने पर पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह में गांव युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद युवक अपनी दवा लेने के लिए काशीपुर के लिए निकल गया। बाद में पता चला कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वह महमूदपुर से वापस लौटा और महिला को निजी अस्पताल ले गया। हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। बिलारी के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी तीन वर्ष पहले तेवरखास गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। युवती का एक वर्ष का बेटा है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा ब्लडकैंसर से जूझ रहा है। इसी कारण पति पत्नी में विवाद होता रहता है। बृहस्पतिवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें