फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी के 25 साल बाद महिला प्रेमी संग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शादी के 25 वर्ष बाद पति से विवाद के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। गुरुवार की तहसील में कागजी कार्रवाई संपन्न कराई गई है। इस दौरान पति, प्रेमी व अन्य रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपद बरेली के थाना आंवला के एक गांव निवासी महिला की शादी 25 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दंपती में आए दिन झगड़ा होता रहता है। इस बीच डेढ़ वर्ष पहले महिला का अपनी ससुराल के पास एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे और एक-दूसरे को अपनी बातें शेयर करनी शुरू कर दी। प्रेमी की पत्नी की मौत तीन वर्ष पहले हो चुकी है।
तीन दिन पहले दंपती थाना बनियाठेर क्षेत्र एक गांव रिश्तेदारी में आए थे। जहां किसी बात पर पति ने पत्नी को पीट दिया। इसके बाद पत्नी ने घटना की जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। बृहस्पतिवार को महिला अपने पति व रिश्तेदारों के साथ तहसील पहुंची। जहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया। तहसील में कागजी कार्रवाई पूरी कराई गई। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है और तहसील के अधिकारी भी अन्जान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें