फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अफरोज के फोन से शारिक साटा गिरोह के सदस्यों का खुला राज, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 24 Jan 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल।
24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल होने वाले शारिक साटा गिरोह के सदस्यों की पुलिस को तलाश है। कई टीमें अलग-अलग जिलों में तलाश करने में जुटी हैं। संदिग्धों से भी पूछताछ लगातार जारी है। मुल्ला अफरोज के मोबाइल से मिले डाटा से पूरे गिरोह का राजफाश हुआ है। जो डाटा डिलीट किया गया है उसकी रिकवरी कराई जा रही है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी हैं।
एसपी का कहना है कि टीमें लगातार काम कर रही हैं। अभी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पुलिस बवाल मामले में फिर से एक बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस की टीमें इसी क्रम में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज के गिरफ्तार होने के बाद पूरे गिरोह के काले कारनामे और बवाल में भूमिका के राजफाश हुए हैं। पुलिस मुल्ला अफरोज को जेल भेज चुकी है लेकिन जो मोबाइल से डाटा मिला है उसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है। एसपी का कहना है कि पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित कारतूस जिन हथियारों में चलाए गए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है। शारिक साटा गिरोह के सदस्य जो भी इस बवाल में शामिल थे, उनकी तलाश जारी है। खोजबीन के लिए सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सदस्य भी पकड़े जाएंगे।



पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या करना चाहता था गिरोह



एसपी ने बताया कि शारिक साटा ने ही बवाल से पहले गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए थे। जिससे पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या की जा सके और शहर में कर्फ्यू लग जाए। एसपी का कहना है कि शारिक साटा गिरोह के द्वारा की जाने वाली वाहन चोरी और विदेशी हथियार की तस्करी की काफी जानकारी मिल गई है। उस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन



नईम और कैफ की हत्या के आरोपियों की तलाश जारी
24 नवंबर को हुए बवाल में मोहल्ला कोटगर्बी निवासी नईम और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की गोली मारकर हत्या की गई थी। इनके अलावा सरायतरीन निवासी बिलाल और कोटगर्बी निवासी अयान की हत्या हुई थी। बिलाल और अयान की हत्या का आरोप मुल्ला अफरोज पर लगा है। उसको पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस नईम और कैफ की हत्या करने के आरोपियों की तलाश में लगी है। इन दोनों के परिजन भी न्याय चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें