फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला मुख्यालय के लिए अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
धरना देते वकील। - फोटो : धरना देते वकील।
विज्ञापन
बहजोई। जिला मुख्यालय का स्थान बदले जाने की संभावना के विरोध में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर बैठक की। इसके बाद नगर में पैदल मार्च निकालकर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका गोस्वामी के नेतृत्व में चंदौसी तथा गुन्नौर तहसील बार से जुड़े पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जिला मुख्यालय बहजोई में ही रहने दिया जाए। इससे ही चंदौसी, संभल व गुन्नौर के लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए आने में आसानी रहेगी। यदि जिला मुख्यालय संभल ले जाया गया, तो तीनों तहसीलों के लोगों को ही मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
इसके बाद सभी अधिवक्ता भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च पर निकल पड़े। अधिवक्ता पैदल मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू को सौंपा।
विज्ञापन

वहीं, अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, किशनपाल, सुमित कुमार व देवेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। इसके अलावा अर्जुन सिंह एडवोकेट, हितेश गुप्ता, मुकेश पाल सिंह यादव, नितिन सिंह, सुनील कुमार, उदयवीर सिंह व कैलाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें