फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने कासगंज की घटना का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

Sat, 07 Sep 2024 04:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कासगंज की घटना के विरोध में संभल बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्रा को सौंपा। जिसमें अधिवक्ता मोहिनी तोमर के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुरानी तहसील के सभाकक्ष में सबसे पहले अधिवक्ताओं ने शोक सभा की। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराए। उनके आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्राथमिकता के आधार पर शास्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। साथ ही, प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में डाॅ.अमित कुमार उठवाल, शरद भारद्वाज, बसी हसन, मनीष आर्य, प्रमेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह रवि, सचिन चौहान, नीतू सिंह सैनी, मोहम्मद जफर, राजीव भटनागर, शादाब बिन मुस्तकीम, अतुल रस्तोगी, राज बहादुर सक्सेना, अजेंद्र पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें