फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम नीतू रानी से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बीते दिनों तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद से न्यायालय में वादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। जिससे वादकारियों को परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को एसडीएम प्रशासन नीतू रानी और एसडीएम न्यायिक वंदना मिश्रा ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। जिससे की अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
यहां पहुंचे बार अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि दाखिल खारिज की पत्रावलियाें पर समय से लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। जिससे समय पर पत्रावलियों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। खतौनी संशोधित वाद भी समय से नहीं निपटाए जाते हैं। इसके अलावा भी कई समस्याएं अधिवक्ताओं की ओर से रखी गईं। इस पर एसडीएम ने संज्ञान लेकर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता से पहले अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान बार सचिव राजेश कुमार, बाबू लाल, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें