फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 13 Feb 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शक्तिनगर में नाला निर्माण के दौरान हुए विवाद के बाद अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह व हिमांशु प्रताप के खिलाफ मुकदमे को लेकर शनिवार ही जिलेभर के अधिवक्ता आंदोलन पर हैं। मंगलवार को एसडीएम निधि पटेल से वार्ता करके अधिवक्ताओं द्वारा मामले को निपटाने का प्रयास किया गया, लेकिन एसडीएम द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर बुधवार से रजिस्ट्री कार्यालय से संबंधित कार्य नहीं करने का निर्णय लिया था। बुधवार को रविदास जयंती का अवकाश होने के कारण तहसील के अधिवक्ता भी जिला न्यायालय परिसर पहुंच गए। जहां आंदोलन को गति देने के लिए जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं के साथ गहन विचार विमर्श किया।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वाद कारियों को न्यायालय कक्षों में प्रवेश करने से मना किया। इसके बाद अधिवक्ता सड़क पर आ गए और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर चंदौसी बार अध्यक्ष अध्यक्ष मो. नजर कुरैशी, सचिव सचिन गोयल, फारुखी, विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलेंद्र चौधरी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें