फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने की साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अधिवक्ता की हत्या के मामले में जल्द खुलासा कर हत्यारों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर बहजोई व चंदौसी क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन बहजोई व तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से एसपी केके विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। इसमें पदाधिकारियों का कहना था कि बीते दिनों दिए गए ज्ञापन के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से अधिवक्ता सत्यपाल सिंह के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके वारदात को हुए कई दिन बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाए।
वहीं, पदाधिकारियों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता व संरक्षक अर्जुन सिंह समेत हितेश कुमार गुप्ता, अलका गोस्वामी, मुकेश पाल सिंह यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, पिंटेश शर्मा, ताज मोहम्मद, देवेश कुमार व अमरसिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें