संभल में नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। अधिवक्ताओं ने बुधवार को कचहरी परिसर में एनआरसी बिल और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने हाथ में तिरंगा झंडा था। वे नागरिकता संशोधन कानून के प्रावधानों के खिलाफ पोस्टर लेकर सामने आए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
कचहरी परिसर में विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने लिया। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित था और वक्ताओं ने कहा कि इस कानून से नफरत पैदा हुई है। नागरिकता संशोधन कानून संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस तरह का काला कानून आम जनता को स्वीकार नहीं है। इसलिए राष्ट्रपति से इस कानून को खारिज करने का आग्रह है। मोहम्मद मशकूर, मोहम्मद कामिल, अब्दुल रहमान, याहिया खां, चौधरी वसीम, सरफराज नवाज, मुख्तार फात्मा, फरमानुल हसन, जियाउद्दीन आदि की भागीदारी रही। इस दौरान पुलिस ने चौकसी बनाए रखी। सीओ केके सरोज और कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।