फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौसी में कचहरी रोड पर बैठकर जाम लगाते अधिवक्ता। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार की सुबह बैठक के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा के स्थानांतरण और निलंबन की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया। अधिवक्ताओं ने कचहरी रोड पर जाम लगाकर चिलचिलाती धूप के बीच दिनभर विरोध प्रदर्शन कर सीओ के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कचहरी परिसर चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष टेकचंद यादव की अध्यक्षता व सचिव मनोज कुमार वार्ष्णेय के संचालन में बैठक की गई। जिसमें बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा ने अधिवक्ता कमल सिंह को 14 सितंबर की शाम सात बजे अपने कार्यालय बुलाकर उन्हें अकारण अपमानित कर दुर्व्यवहार किया। 15 सितंबर को अधिवक्ता को शांति भंग होने की आशंका में चालान करा दिया।
अधिवक्ताओं ने सीओ से व्यवहार की निंदा करते हुए सीओ पूनम मिश्रा के स्थानांतरण/निलंबन होने तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का एलान कर दिया। पुलिस महानिदेशक समेत कई अधिकारियों को ज्ञापन भी भेजे गए। इसके बाद भड़के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर के सामने रोड पर आकर सीओ के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। रोड पर लकड़ी डालकर, ठिलिया व बाइक खड़ी करके जाम लगा दिया। सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच वकीलों ने सड़क पर बैठकर आंदोलन किया। अधिवक्ताओं का आंदोलन दिनभर जारी रहा। कोतवाल धर्मपाल अधिवक्ताओं को समझाने पहुंचे लेकिन अधिवक्ता नहीं माने। कचहरी गेट के सामने दिनभर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इसमें विनोद सिंह, राजेश यादव, इसरार अहमद, कमर अली, विक्रम सिंह, भारत सिंह, महेंद्रपाल सिंह, जमाल पाशा, शरद ठाकुर, संजय शर्मा, राहुल चौधरी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
वहीं, व्यवहार एवं सत्र बार एसोसिएशन चंदौसी की कचहरी परिसर में अध्यक्ष हरी प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता व आबाद मियां कुरैशी के संचालन में हुई सभा में अधिवक्ता कमल सिंह के साथ अभद्रता पर सीओ चंदौसी की कार्यप्रणाली की निंदा की गई। सीओ के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की गई। इसमें नीरेश अरुण, सतीश चंद्र, मेहंदी हसन, टीआर सिंह, भारत सिंह आदि कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें