फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की जान गई

Mon, 30 Apr 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
death logo
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक अपनी पत्नी को रविवार को ही ससुराल से बुलाकर अपने घर लाया था, घर पहुंचने के पांच मिनट बाद ही युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसकी महीनाभर पहले ही निकाह हुआ था।  
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर गांव में रविवार को तीन बजे करीब नफीस (22) पुत्र अलीशेर अपने घर में ही था। घर के अंदर ही बिजली का कोई तार टूट गया। जिसे ठीक करते समय उसे करंट  लग गया। उसे परिजन आनन फानन में प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

वहां चिकित्सक ने उसे सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग नफीस को लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचे ही थे कि तब तक नफीस की मौत हो गई। परिवार के लोग मृत नफीस को घर ले आए। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बताते हैंकि नफीस का निकाह एक माह पहले ही इस्लामनगर की निशा के साथ हुआ था। अभी निशा के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी, कि उसका सुहाग छिन गया। गांव के दलवीर सिंह ने बताया कि नफीस रविवार को दोपहर में ही अपनी पत्नी निशा को ससुराल से बुला कर कर लाया था। उसके पांच मिनट के बाद ही यह घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें