चंदौसी। आईटीआई में प्रवेश के लिए शासन ने मेरिट सूची जारी कर दी। काॅलेजों में प्रवेश फार्म जमा करने की आखिरी तारीख तीन अगस्त है। छात्र फिटनेस प्रमाण पत्र व पुलिस वेरिफिकेशन कराने में जुटे हैं।
संभल जनपद में तीन सरकारी आईटीआई व पांच प्राइवेट आईटीआई संस्थान हैं। इन संस्थानों में कुल 1096 सीटें। प्रवेश के लिए शासन स्तर से मेरिट सूची जारी कर दी गई है। ट्रेड व जाति के अनुसार अलग अलग है। जिन छात्रों ने आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। वह सूची को संस्थान के सूचना बोर्ड व वेबसाइट www.scvtup.in पर भी देख सकते हैं। मेरिट सूची में शमिल छात्रों को तीन अगस्त तक संस्थान में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी प्रवेश फाॅर्म के साथ जमा करनी होगी।
इसके साथ ही छात्रों को पुलिस वेरिफिकेशन व फिटनेस प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। पुलिस वेरीफिकेशन के लिए छात्रों को साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेेदन करना होगा। बाद में पुलिस की से ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन हो जाएगा। छात्र प्रवेश फॉर्म के साथ साइबर कैफे पर किए गए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट भी जमा कर सकते हैं। बाद में वेरिफिकेशन काॅपी जमा की जा सकती है।