फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना नक्शा पास अवैध प्लाॅटिंग पर चली प्रशासन की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जारई रोड पर बिना लेआउट और विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराए बिना ही अवैध रूप से की जा रही प्लाॅटिंग पर रविवार को कार्रवाई की गई। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध प्लाॅटिंग समेत कॉलोनी के गेट को ध्वस्त करवा दिया गया। 15 दिन पहले भी बहजोई रोड पर भी अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनी की प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी तहसील की टीम और पुलिस बल के साथ जारई रोड पर बनाई जा रही कॉलोनी पर पहुंचे। कॉलोनी में को बिना लेआउट और विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराए बिना ही प्लाॅटिंग की जा रही थी। दोनों अधिकारियों ने जेसीबी से कॉलोनी के गेट और प्लाॅटिंग को ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम ने बताया कि कॉलोनी बनाकर प्लाॅटिंग करने के लिए लेआउट व विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराना जरूरी है। कॉलोनी बसाने वाले लोगों को गुमराह कर प्लाॅट बेच देते हैं। प्लाॅट पर मकान बनाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे प्लाॅट खरीदने से लोगों को बैंक से लोन भी नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि शहर में 70-80 कालोनियों में अवैध रूप से प्लाॅटिंग का कार्य चल रहा है। आने वाले समय में उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें