फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों को कब्जा मुक्त किए जाने के लिए डिजिटल सर्वे कराएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील प्रशासन अभियान चलाकर अब तालाबों को कब्जा मुक्त किए जाने के लिए डिजिटल सर्वे कराएगा। सर्वे के दौरान लेखपालों को न सिर्फ तालाब की बेसिक जानकारी जुटानी होगी, बल्कि मौके पर एक फोटो खींचकर अपलोड करना होगा। इसके लिए तहसीलदार ने लेखपालों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने तालाबों और पोखरों की घटती संख्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारियों को अभियान चलाकर इनके संरक्षण किए जाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में संभल तहसील प्रशासन ने भी तालाबों और पोखरों की जानकारी जुटाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। संभल तहसील क्षेत्र में कुल 2852 तालाब प्रशासन की नजर में हैं। इनमें से 647 तालाबों का डाटा अब तक राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा चुका है, लेकिन 2205 ऐसे हैं, जिनकी जानकारी प्रशासन को तो है, लेकिन किस हाल में हैं इसका अता पता नहीं है।
तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर पहले तालाबों की जानकारी जुटाई जाएगी। वर्तमान में जो तालाब हैं, उनकी जानकारी फोटो सहित राजस्व परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जिसके बाद तालाबों को कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चलेगा। तहसीलदार ने कहा कि तालाबों को विकसित कराने में ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है। तालाबों के सुंदरीकरण से गांवों के लोगों को ही लाभ है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे इस अभियान में आगे आएं और अपने गांव के तालाबों का जीर्णोद्घार कराएं।
विज्ञापन

अभियान चलाकर तालाबों का डिजिटल सर्वे कराया जाएगा। इससे मौके की स्थिति का पता लग सकेगा। कब्जे छुड़वाने में इससे आसानी होगी। इसके लिए समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें