फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फैलती दुर्गंध को लेकर प्रशासन गंभीर, चिमियावली में हड्डी फैक्टरी में छापेमारी, एक सील

सार

इसमें एक मिल ऐसी मिली, जिसे प्रशासन पहले ही सील करने के आदेश दे चुका है, बावजूद इसके यह चल रही थी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि हड्डियों के जलाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। बीते एक सप्ताह से हड्डी जलने और पशुओं के अवशेष सड़ने आदि की इतनी तीक्ष्ण और असहनीय दुर्गंध आ रही है कि उसे सहन कर पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिमियावली और आसपास में हड्डियों को जलाने से फैल रही दुर्गंध को लेकर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार निरीक्षण को पहुंचे। तीन हड्डी मिलों का निरीक्षण किया। इसमें एक मिल ऐसी मिली, जिसे प्रशासन पहले ही सील करने के आदेश दे चुका है, बावजूद इसके यह चल रही थी। एसडीएम ने तत्काल इसे बंद कराया। इसके बाद दो अन्य हड्डी मिलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि हड्डियों के जलाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसके क्रम में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दो-तीन परिसर ऐसे मिले हैं, जहां पर जानवर के अवशेषों को सुखाया जा रहा था, जो सामान्य रूप से नहीं सुखाया जा सकता है। इसी कारण ज्यादा बदबू फैल रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान एक कैंटर भी मिला, जिसकी क्षमता दस-बारह पशुओं की थी पर इसमें 28 पशु भरे थे। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
सीएम से की गई हड्डी मिलों से फैल रही दुर्गंध की शिकायत
संभल। विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा ने हड्डी मिलों से फैल रही दुर्गंध की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि संभल नगर में पशु कत्लखानों और हड्डी मिलों से दुर्गंध आना अब आम बात हो गई है। बीते एक सप्ताह से हड्डी जलने और पशुओं के अवशेष सड़ने आदि की इतनी तीक्ष्ण और असहनीय दुर्गंध आ रही है कि उसे सहन कर पाना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक तंत्र से इसका स्थाई समाधान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें