फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद के पास अवैध निर्माणों पर प्रशासन की नजर, जल्द जारी किए जाएंगे नोटिस

Thu, 20 Aug 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रशासन ने जामा मस्जिद के आसपास के निर्माणों पर सख्ती शुरू कर दी है। यह कार्रवाई संभल महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में की जा रही है। जिन निर्माणों के पास स्वीकृत नक्शे नहीं मिले, उनके खिलाफ धारा 10 के तहत नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन


बुधवार शाम एसडीएम विकास चंद्र ने विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार के साथ निरीक्षण किया। टीम ने चौधरी सराय पुलिस चौकी से टंडन तिराहे तक स्थिति परखी। वह जामा मस्जिद क्षेत्र में पहुंचे तो कई निर्माण ऐसे मिले हैं जिनके नक्शे स्वीकृत नहीं है। इसमें दुकानों की संख्या ज्यादा है। अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत नक्शे दिखाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि यह पूरा इलाका विनियमित क्षेत्र में आता है। महायोजना-2031 यहां प्रभावी है। निरीक्षण के दायरे में करीब 20 से 22 दुकानें और कुछ मकान आए हैं। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
प्रशासन अब स्वीकृत नक्शे की जांच कराएगा। साथ ही महायोजना के तहत सड़क की निर्धारित चौड़ाई भी देखी जाएगी। बाजार स्ट्रीट के लिए आरक्षित क्षेत्र, ग्रीन बेल्ट और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों का भी आकलन होगा। एसडीएम ने बताया कि महायोजना के तहत ही निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें जहां नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा वहां कार्रवाई तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें