फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं : शंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बहजोई (संभल)।
बृहस्पतिवार को बड़ा मैदान के पास मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के पार्क में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक हुई। जिसमें भाकियू टिकैत के उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने किसानों से संगठन से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। इसके चलते ग्रामीण परेशान है। वहीं बिजली, स्वास्थ्य, चकबंदी, पूर्ति व शिक्षा आदि को लेकर भी आए दिन शिकायतें की जाती हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। जल्द ही सुनवाई न होने पर आंदोलन तय है। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में किसान बिजली को परेशान है। फसल सूख जाती हैं। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष केपी सिंह राणा, युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव समेत शीशपाल सिंह, भजनलाल, सचिन, रामखिलाड़ी सिंह, पंकज सिंह, मोहम्मद हाशिम, विजय सिंह व रामाशंकर शर्मा हनुमान मौजूद रहे। अध्यक्षता याकूब भाई व संचालन दिनेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें