फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रशासन कर रहा किसानों की अनदेखी, करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाकियू टिकैत की मोहल्ला प्रगति विहार में में हुई बैठक में जिला प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मजबूर होकर संगठन ने अगस्त में जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। छुट्टा पशुओं ने किसानों का जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन

आए दिन छुट्टा पशु किसानों की रोज जान ले रहे है। लेकिन प्रशासन का कोई ध्यान नही है। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा हैं। जिससे किसान आर्थिक तंगी झेल रहे। किसानों को जरूरी कार्य लिए मिट्टी लाने पर कार्रवाई झेलनी पड़ रही है। जबकि माफिया खनन व पुलिस की मिलीभगत से खुले आम धड़ल्ले से जेसीबी व डम्परों से खुलेआम खनन कर रहे है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ग्राम इकाई गठित कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष मनपाल सिंह यादव, युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश कुमार, चन्द्रपाल सिंह यादव, राजेश मौर्य, राजपाल सिंह, महेश यादव, केपी राणा, देशराज सिंह, सत्यवीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, जगपालसिंह, कोकरामयादव, सोनू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें