फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन आगे आया, 80 हजार का जुर्माना लगाया

सार

अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन आगे आया, 80 हजार का जुर्माना लगायासंभल।इसके बाद मोहल्ला हल्लूसराय में ढांबों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी।इसके बाद यदि फिर से अवैध कब्जा दिखेगा तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन आगे आया, 80 हजार का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

संभल। संभल-बहजोई मार्ग किनारे मोहल्ला नाला और हल्लूसराय में हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन आगे आया। पांच दुकानदारों को चिन्हित किया और उन पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। हिदायत दी कि शनिवार तक अवैध अतिक्रमण को हटा लिया जाए वर्ना अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव कोतवाली पुलिस को लेकर मोहल्ला नाला में पहुंचे। भारत आयरन स्टोर के बाहर अवैध अतिक्रमण मिला। इसे हटाने के लिए कई बार कहा गया था लेकिन हट नहीं सका। इस पर प्रशासन ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए शनिवार तक अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी। इसके बाद मोहल्ला हल्लूसराय में ढांबों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी। इसके बाद गुप्ता आयरन स्टोर पर भी दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी के सामने एग्रीकल्चर फर्म पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी अवैध कब्जा करने वालों को स्पष्ट कहा है कि वह शनिवार तक इन्हें हटा लें। इसके बाद यदि फिर से अवैध कब्जा दिखेगा तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें