बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रदीप वर्मा ने स्थानीय नगर निकाय को लेकर समीक्षा बैठक की। मंगलवार को अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर एडीएम ने सभी ईओ से पीएम स्वनिधि के कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष करने को कहा। साथ ही समीक्षा बैठक करने को कहा। एडीएम ने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को समय रहते बनवाएं। साथ ही ईओ बबराला से कहा कि प्लास्टिक के जुर्माने की रसीद एडीएम दफ्तर को उपलब्ध कराएं। इस बीच एडीएम ने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, ऑपरेशन कायाकल्प, पॉलिथीन पर रोक, अतिक्रमण मुक्त कर, राज्य एंव केंद्रीय वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पीएम स्वनिधि, एनयूएलएम, नगर व ग्राम नियोजन तथा विनियमित क्षेत्र को लेकर जानकारी ली।
संभल नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ से नाराजगी जाहिर की। कहा कि नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा सड़कों को समय रहते गडढा मुक्त किया जाए। साथ ही नगर पालिकाओं से जुड़ीं सभी वसूली में तेजी लाए जाने को कहा।