फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादी सराय में हिंदू संगठनों ने उस समय हंगामा कर दिया जब एक मकान में कुछ महिलाएं धार्मिक आयोजन कर रही थीं। हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने प्रलोभन देकर धर्मांतरण किए जाने का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि झूठी सूचना दी गई थी। महिलाएं भजन कीर्तन कर रही थीं। रविवार की दोपहर गांव शहजादी सराय में स्थित एक मकान में कुछ महिलाएं धार्मिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू शक्ति संगठन के पदाधि कारी व सदस्य पहुंच गए। धर्मांतरण किए जाने के लिए प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया और हंगामा किया।
भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी अक्षित अग्रवाल का आरोप है कि जिले में प्रलोभन देकर ईसाई धर्मांतरण का कार्य जोरों से चल रहा है। गांव शहजादी सराय में हर रविवार को एक मकान में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इस रविवार को भी जब प्रार्थना सभा जुड़ी तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अजीत सैनी, राकेश वार्ष्णेय, विश्व हिंदू शक्ति युवा जिलाध्यक्ष अमित सैनी, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा व अन्य कई लोग मौजूद रहे। वहीं कोतवाल ओमकार सिंह का कहना है धर्मांतरण का मामला नहीं है। कुछ महिलाएं पूजा पाठ कर रही थीं। धर्मांतरण कराने की सूचना झूठी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें