फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निकाय चुनाव को लेकर फिर बढ़ी सक्रियता, दावेदारों ने तैयारियां की तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर निकाय चुनाव को लेकर फिर से हलचल बढ़ गई है। जो दावेदार हैं वह सक्रिय हो गए हैं और तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार्य कर लिया है। साथ ही निकाय चुनाव को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले के सभी निकायों में यह हलचल बढ़ गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने दो दिन में अधिसूचना जारी करने के प्रदेश सरकार को आदेश भी किए हैं। इससे नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। जो दावेदार अभी तक तैयारियों पर कम ध्यान दे रहे थे। उनकी सक्रियता भी तेज हो गई है। सोमवार की रात को कई दावेदार लोगों से मुलाकात करते दिखाई दिए। जिले में पांच नगर पंचायत और तीन नगर पालिका परिषद हैं। सभी निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए आरक्षण तय हो चुका है। जिस निकाय पर जो आरक्षण तय है।
उसी के दावेदार अपनी तैयारियों में दिसंबर 2022 से लगे हैं। राजनीतिक दलों के टिकट पर दावेदारी करने वाले दावेदार अपने अपने आवेदन भी कर चुके हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर राजनीतिक दल भी टिकट किस दावेदार को दिया जाना है इसकी घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें