फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लाल नीली बत्ती लगाकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई, चालान किए

Wed, 19 Jun 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कार में लाल-नीली बत्ती और सायरन लगाकर घूमने वालों के खिलाफ संभल पुलिस ने अभियान चला दिया है। ऐसे वीआईपी बने घूम रहे 74 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इसी तरह पुलिस के कलर्स का प्रयोग करने वाले भी इस कार्रवाई की जद में आ गए। ऐसे 263 वाहनों के चालान हुए हैं। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाया है। इसी क्रम में जिलेभर में 1410 वाहनों के चालान किए गए हैं। बताया कि दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखवाना अनधिकृत है। ऐसे 79 वाहनों के चालान किए हैं। यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का भी चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस वाहन चालकों को और मुख्य चौराहे तिराहे पर लोगों को जागरूक भी कर रही है। जिससे नियमों का पालन पूरी तरह किया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में अभियान लगातार चल रहा है। यह अभियान 25 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें