फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 60 हजार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई, चार हजार को रेड कार्ड

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार कार्रवाई की है। इसमें 107/116 और शांतिभंग की कार्रवाई की जद में 60 लोग आए हैं। इसके अलावा करीब चार हजार लोगाें को रेड कार्ड नोटिस दिए गए हैं। नकदी व शराब के खिलाफ अभियान अलग से चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हमारी प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना है। जिन लोगों से चुनाव में माहौल खराब होने का अंदेशा था उनके खिलाफ पाबंद करने और शांतिभंग के अंदेशे में चालान करने की कार्रवाई की गई है। करीब चार लोगों को रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए हैं। करीब 800 हिस्ट्रीशीटरों की भी तस्दीक की है। यह कार्रवाई अभी जारी है। प्रचार थम चुका है और चेकिंग अभियान पुलिस चला रही है। जिससे लोकसभा क्षेत्र के बाहर का कोई भी व्यक्ति रह न सके। होटल, ढाबों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद से 1.12 करोड़ कैश पकड़ा है। शराब और अवैध शस्त्र के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष कराया जाना है। लोग बिना डरे मतदान करें। कहीं कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सर्किल स्तर पर बनाए गए हैं। नंबर भी जारी किए गए हैं। एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें