फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अयोध्या में 22 को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे आचार्य प्रमोद कृष्णम

Sat, 09 Dec 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम 22 जनवरी को अयोध्या में रहेंगे। उनको श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की ओर से 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय की ओर से आया है। आचार्य ने निमंत्रण मिलने पर आभार जताया है। कहा है कि यह निमंत्रण पूर्व जन्मों के पुण्याें का फल है। राम हमारी आस्था के आधार हैं। राम के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का उद्घाटन समारोह देखना सौभाग्य का विषय है। मंदिर निर्माण का सपना देखने वाली न जाने कितनी आंखें बंद हो गईं। हम अपने जीवन में यह सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें