धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को दूसरे जनपद के युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री सोमवार की साम पांच बजे घर से गोबर डालने गांव के बाहर गई थी। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जब पुत्री की तलाश की तो जानकारी हुई कि बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के दो युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने व पुत्री को बरामद कराने की मांग की है। जबकि दूसरी घटना में एक अन्य की महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह सोमवार को बाजार में सब्जी बेचने गई थी।
घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री थी। शाम को घर पहुंची तो पुत्री घर पर नहीं मिली। तलाश किया तो जानकारी हुई कि उसे गांव का एक बहला-फुसला कर ले गया है। महिला ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।