कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप
संभल। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अवैध कब्जे की शिकायतें कई बार हुईं हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय के निवासियों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि तकिया कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कई बार इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री से प्रकरण की गहनता से जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं में नासिर, उस्मान, जाहिद, राशिद, मुकीम, नाजिर, इल्यास, फैजुल, आतिफ, असीम आदि रहे। संवाद