फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमी संग मिलकर पति पर जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी में पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना शाहबाद के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ चंदौसी में रह कर ड्राइविंग करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। इसी बीच पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध हो गए। इसके चलते रविवार की शाम वह कुंदरकी से ड्राइविंग करके घर आया तो पत्नी ने उसे काफी शराब पिला दी। आरोप है कि उसी समय पत्नी ने अपने प्रेमी को बुला लिया और धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया जो गर्दन पर लगा। जिससे वह घायल हो गया और किसी तरह जान बचा कर वहां से भाग निकला। चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें