चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी चंद्रभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रामबाबू चंदौसी में पुताई का काम ठेके पर करता था। कुछ समय पहले बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी महिला से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी महिला के मायके वालों ने उसके भाई से एक लाख रुपये उधार लिए थे। उधार के रुपये चुकाने का समय निकलने पर रामबाबू ने रुपयों के लिए तकादा किया।
तीनों आरोपी रुपये चुकाने के लिए टालमटोल करने लगे। उसका भाई तनाव में रहने लगा। आरोप है कि 18 सितंबर की शाम को उसके भाई ने बताया था कि आरोपियों ने उधार के पैसे देने के लिए उसे बुलाया है। वह अपने भाई रामबाबू को बाइक से लेकर गया था और जियारत के पास आरोपी मिले थे। उन्हाेंने हिसाब करके रुपये देने की बात कही थी और उसके भाई को अपने साथ ले गए थे। 19 सितंबर की सुबह को तीनों आरोपी उसके भाई का शव एंबुलेंस में लेकर गांव पहुंचे।
बताया कि उसके भाई रामबाबू की मौत हो गई। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शव का पीएम कराया था। अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।