फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: चुनाव के दौरान शुरू हुई रंजिश, जहर का इंजेक्शन लगा कर मार डाला, पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत

Sat, 30 Dec 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहजोई में मिनी बैंक के संचालक की जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर हुई रंजिश में बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पीड़ित परिवार ने रंजिश में हत्या किए जाने की तहरीर भी पुलिस को दे दी है।

 

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शमशोई निवासी दुजेंद्र पाठक (37) पुत्र ओमप्रकाश की जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई उमेश ने बताया कि उनका भाई राजा का मझोला में मिनी बैंक चलाता था। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह साइकिल द्वारा घर लौट रहा था।

 

इसी दौरान गांव निवासी चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते रोक लिया और जहर का इंजेक्शन लगा दिया। इसकी जानकारी दुजेंद्र पाठक ने फोन द्वारा दी। मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए थे। तत्काल चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत हो गई।

 

बताया कि आरोपियों से ग्राम प्रधानी के चुनाव के समय रंजिश हो गई थी। इससे ही रंजिश मान रहे थे। इसके चलते ही हत्या की गई है। मृतक अपनी पत्नी मंशादेवी और डेढ़ वर्षीय बेटे अनिरूद्ध को अपने पीछे छोड़ गया है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। रंजिश होने की भी जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। -दीपक तिवारी, सीओ, बहजोई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें