फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर निर्माण में घटिया ईंटे व सामग्री लगाने का आरोप लगा किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। गांव दियौरारा खास में पंचायत घर के निर्माण घटिया ईटें व सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गुणवत्ता परक निर्माण कराने की मांग की है। ब्लॉक बनिया खेड़ा के गांव दियौरा खास में पंचायत घर का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन की नींव में पुरानी ईंटे लगाई गई है।
विज्ञापन

नींव से ऊपर की दीवार में पीले ईंटे लगाई जा रही है, साथ ही सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं लग रही है। भवन में बनाए जा रहे पिलर में पतला सरिया लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार निर्माण सामग्री लगाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में हरिराम मौर्य, रोहताश मौर्य, नत्थू सिंह, विजयपाल, पप्पू, गोपाली मौर्य, तेजपाल, खुशीराम आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें