फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी की नहीं हुई पेशी, रूट डायवर्जन के कारण नहीं आया बंदी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। दो पुलिस कर्मियों की हत्या और राइफल लूटने के मामले में आरोपी धर्मपाल की मंगलवार को चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में पेशी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आरोपी मुरादाबाद कारागार में बंद है। अब आरोपी की पेशी के लिए अगली तिथि मिल गई है। यह पेशी महाशिवरात्रि के चलते हुए रूट डायवर्जन के चलते नहीं हो सकी है। इसकी पुष्टि मुरादाबाद जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने की है। बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
इसलिए बंदियों की पेशी नहीं हो सकेगी 19 फरवरी को अवकाश रहेगा। बंदी अब सोमवार से ही पेशी पर जाएंगे। धर्मपाल की जो तिथि मिली है वह तब पेशी पर जाएगा।
मालूम हो 17 जुलाई 2019 को धर्मपाल ने अपने साथी कमल और शकील के साथ मिलकर चंदौसी न्यायालय से लौटते समय मुरादाबाद मार्ग पर थाना बनियाठेर के नजदीक बंदी वैन में दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइफल लूटकर भाग गए थे। संभल और अमरोहा पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुईं अलग अलग मुठभेड़ में कमल और शकील मारे गए थे। धर्मपाल को हरियाणा के गुड़गांव से संभल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से ही आरोपी जेल में बंद है। उसी आरोप में मंगलवार को भी पेशी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें